8 जुलाई 2025 राशिफल : जानिए मंगलवार का दिन मीन से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा


मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति फिर भी अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ बहुत रंगीन समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी में आगे बढ़ने की उम्मीद दिखती है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घर में बहुत आराम से रहें। शांत मन से मामलों को निपटाएं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का भी योग है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पार्टनरशिप में दिक्कत बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनाप-शनाप खर्चे हो रहे हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा का योग बन रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

  • Related Posts

    सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पाली शिव मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

    पाली जनपद के ऐतिहासिक शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने अर्पित किया आस्था का जल, गूंजा हर हर महादेव सावन का पहला सोमवार बना आस्था का पर्वपाली जनपद के प्रसिद्ध…

    मुंगेली में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाला: 27 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

    मुंगेली, 14 जुलाई 2025 — मुंगेली जिले में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कलेक्टर ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 27 शासकीय कर्मचारियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *