“_ग्रामीण शिक्षा में सुधार_” उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम का किया शुभारंभ.


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों
की सराहना की।
एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में ये स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास रूम से बच्चों की पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इसके जरिए वे अपने विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे।

वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी अध्ययन-अध्यापन की नई और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है।उन्होंने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लास रूम आप लोगों के लिए बना है।
सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामना दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैगा कांपा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों आप सभी को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है।
एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्मार्ट क्लास रूम की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने दोनों संस्थाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती अनिता साहू और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज: कृषि, शिक्षा और आबकारी विभाग से जुड़े हो सकते हैं बड़े फैसले

    📍 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी बैठक रायपुर :_11 जुलाई 2025 | Janchoupal36छत्तीसगढ़ सरकार की आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

    🛑 कांवड़ पर थूकने की घटना से पुरकाजी में तनाव, आरोपी गिरफ्तार – मूकबधिर होने का दावा

    धर्म का संबंध व्यक्ति की भावना से जुड़ा हुआ होता है अगर कोई इसमें दुर्भावना दिखाएं तो यह अनुचित है। मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 8 जुलाई –धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *